सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने पर अमित शाह और डॉ अरविंद शर्मा के बीच चर्चा

हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।
News

2026-05-11 22:50:53

नई दिल्ली / भव्य खबर । हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प के तहत पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर शुभकामनाएं दीं।

बैठक के दौरान देश में सहकारिता क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने तथा सहकारी आंदोलन को नई दिशा देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र लगातार सशक्त हो रहा है, जिससे किसानों, युवाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान सहकारिता क्षेत्र की संभावनाओं, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और ग्रामीण विकास में सहकारी संस्थाओं की भूमिका पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। डॉ शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण सहकारिता आंदोलन को नई पहचान मिली है और इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहकारिता क्षेत्र अहम भूमिका निभाएगा।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion