Breaking News
5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री ने किया मेक इन हरियाणा पॉलिसी को लॉन्च, पहले ही दिन 1 लाख 10 हजार करोड़ के हुए एमओयू     मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 312 ईआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी     मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुग्राम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस2026 के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यव्यापी योग अभ्यास अभियान का किया शुभारंभ     पटना में 21 जून को जदयू की अहम संगठनात्मक बैठक, कई स्तरों पर होगा मंथन राजीव रंजन प्रसाद     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पत्रकारों को दी बड़ी सौगात, 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर का शिलान्यास    

अजरबैजान से रूस जा रहा विमान कजाखस्तान में क्रैश, 72 लोग थे सवार

अजरबैजान एयरलाइंस की यह फलाइट बाकू एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद रूस के शहर चेचन्या में जा रही थी. कोहरे के कारण विमान का रूट बदला गया. कज़ाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास यह विमान हादसे का शिकार हो गया.
News

2024-12-25 14:17:58

नई दिल्ली : अजरबैजान एयरलाइंस की फ्लाइट क्रैश होने का मामला सामने आया है. इस विमान ने बाकू एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, जिसमें 72 से ज्‍यादा यात्री सवार थे. इस विमान को रूस के चेचन्या में ग्रोज़्नी जाना था लेकिन ग्रोज़्नी में कोहरे के कारण उसका रूट बदल दिया गया था. कज़ाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय के हवाले से बुधवार को रिपोर्ट में कहा गया कि कज़ाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास 72 से अधिक लोगों को ले जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह यात्री बच गए, जबकि दर्जनों लोगों के मारे जाने की आशंका है. विमान कथित तौर पर अक्तौ हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ. बाद में यह स्‍पष्‍ट हो गया कि इस विमान हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है. अजरबैजान एयरलाइंस की उड़ान संख्या 8243 के साथ एम्ब्रेयर 190 में चालक दल के सदस्यों सहित 72 लोग सवार थे. बताया गया कि इसे कजाख शहर अक्ताउ से लगभग 3 किलोमीटर दूर आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा. कजाकिस्तान में अधिकारियों ने कहा कि संभावित तकनीकी समस्या सहित घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने बाद में कहा कि अग्निशमन सेवाओं ने दुर्घटना के बाद लगी आग को बुझा दिया है और बचे हुए लोगों का इलाज पास के अस्पताल में किया जा रहा है. सौ : एजेंसी

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us

Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion