Breaking News
5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री ने किया मेक इन हरियाणा पॉलिसी को लॉन्च, पहले ही दिन 1 लाख 10 हजार करोड़ के हुए एमओयू     मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 312 ईआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी     मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुग्राम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस2026 के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यव्यापी योग अभ्यास अभियान का किया शुभारंभ     पटना में 21 जून को जदयू की अहम संगठनात्मक बैठक, कई स्तरों पर होगा मंथन राजीव रंजन प्रसाद     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पत्रकारों को दी बड़ी सौगात, 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर का शिलान्यास    

एयरटेल और जिओ का 65 और 61 रूपए का जबरजस्त प्लान है, जानिए क्या है इस प्लान में

जियो और एयरटेल में कौन अपने यूजर्स को ज्यादा फायदा दे रहा है
News

2022-11-14 08:30:36

एयरटेल ने पिछले दिनों 65 रुपये वाला एक रिचार्ज प्लान लांच किया है। हालांकि Jio अपने यूजर्स को पहले ही इससे भी कम कीमत में एक प्लान दिया हुआ है। लेकिन जियो और एयरटेल में कौन अपने यूजर्स को ज्यादा फायदा दे रहा है। इसके लिए हम आपको दोनों प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं।

एयरटेल का 65 रूपए वाला प्लान

#Airtel ने हाल ही में 65 रूपए वाला अपना प्लान लॉन्च किया है। यह एक डेटा वाउचर है जिसके जरिये कंपनी यूजर्स को #4G स्पीड पर डेटा देती है। इस पैक में यूजर्स को 4 GB डेटा मिलता है।इस प्लान ने कॉलिंग या #SMS की कोई सुविधा नहीं मिलती। लेकिन इस प्लान में मिल रहे डेटा के जरिये यूजर्स #Whatsapp कॉल कर सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को किसी तरह की कोई वैलिडिटी नहीं मिलती है। ये प्लान तब तक ही चलेगा जब तक आपके फोन का मुख्य प्लान चलता रहेगा। हालांकि कंपनी 4 GB डेटा कोटा ख़त्म होने के बाद यूजर्स से 50 पैसे प्रति MB के अनुसार चार्ज करेगी।

#जिओ का 61 रुपए वाला प्लान

#Jio के प्लान की कीमत 61 रुपये है। एयरटेल की तरह यह भी एक डेटा वाउचर ही है जिसके जरिये कंपनी यूजर्स को 4G स्पीड पर डेटा देती है। लेकिन जिओ के इस प्लान में यूजर्स को 6 GB डेटा मिलता है। इस प्लान में भी यूजर्स को कॉलिंग या SMS की कोई सुविधा नहीं मिलती। लेकिन प्लान में मिल रहे डेटा के जरिये यूजर्स Whatsapp कॉल कर सकते हैं। इस प्लान में भी यूजर्स को किसी तरह की कोई वैलिडिटी नहीं मिलती है। ये प्लान भी तक ही चलेगा जब तक आपके फोन का मुख्य प्लान चलता रहेगा। 6 GB डेटा कोटा खत्म होने के बाद फोन में इंटरनेट की स्पीड घटकर 64 Kbps पर पहुँच जाएगी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us

Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion