Breaking News
5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री ने किया मेक इन हरियाणा पॉलिसी को लॉन्च, पहले ही दिन 1 लाख 10 हजार करोड़ के हुए एमओयू     मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 312 ईआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी     मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुग्राम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस2026 के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यव्यापी योग अभ्यास अभियान का किया शुभारंभ     पटना में 21 जून को जदयू की अहम संगठनात्मक बैठक, कई स्तरों पर होगा मंथन राजीव रंजन प्रसाद     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पत्रकारों को दी बड़ी सौगात, 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर का शिलान्यास    

पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने मल्लखंभ खिलाड़ी निधि राणे को किया सम्मानित

क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य पुणे, जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय,मुंबई उपनगर ने निधी राणे को हाल ही में 2023 - 24 का जिला क्रीड़ा पुरस्कार प्रदान किया था।
News

2025-02-09 17:31:03

बोरीवली। लोकमान्य प्रतिष्ठान व सुविद्या प्रसारक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में मल्लखंभ खिलाड़ी निधि राणे को उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने सम्मानित किया। समारोह के दौरान के दौरान निधि राणे के माता-पिता तथा प्रशिक्षक आशीष देवळ तथा संचिता देवळ का सम्मान भी विशेष उल्लेखनीय है। बता दें कि क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य पुणे, जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय,मुंबई उपनगर ने निधी राणे को हाल ही में 2023 - 24 का जिला क्रीड़ा पुरस्कार प्रदान किया था। जिसके उपरांत निधि राणे को सम्मानित करने के लिए इस विशेष समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जनसेवक गोपाल शेट्टी ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए निधि राणे और अन्य लोगों को सम्मानित किया तथा वहां उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया। कार्यक्रम में लोकमान्य प्रतिष्ठान के अध्यक्ष सतीश (बाळा) पारकर, लोकमान्य प्रतिष्ठान के सचिव संजय दळवी, सुविद्या प्रसारक संघ के अध्यक्ष महादेव रानडे, मिलिंद जोशी, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता दिनेश लाड, मुंबई उपनगर जिला मल्लखंभ संगठन के अध्यक्ष करुणाकर शेट्टी, पूर्व नगरसेवक शिवा शेट्टी व महेश राऊत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो )

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us

Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion