Breaking News
5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री ने किया मेक इन हरियाणा पॉलिसी को लॉन्च, पहले ही दिन 1 लाख 10 हजार करोड़ के हुए एमओयू     मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 312 ईआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी     मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुग्राम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस2026 के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यव्यापी योग अभ्यास अभियान का किया शुभारंभ     पटना में 21 जून को जदयू की अहम संगठनात्मक बैठक, कई स्तरों पर होगा मंथन राजीव रंजन प्रसाद     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पत्रकारों को दी बड़ी सौगात, 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर का शिलान्यास    

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी लगाई त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी

महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाने वाले पूर्वोत्तर के पहले मुख्यमंत्री बने तमांग, समस्त देशवासियों के लिए धर्म, शांति और सद्भाव की कामना की
News

2025-02-09 19:57:44

महाकुम्भ नगर। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। वे इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेने वाले पूर्वोत्तर भारत के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। मुख्यमंत्री तमांग ने संगम स्नान को एक आध्यात्मिक रूपांतरण का अनुभव बताते हुए कहा कि यह उनके लिए गहरी शांति और आत्मिक उत्थान का क्षण था। उन्होंने कहा कि इस दिव्य आयोजन में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। लाखों श्रद्धालु यहां आस्था और भक्ति के साथ एकत्र हुए हैं, और इस ऊर्जा को महसूस करना अत्यंत प्रेरणादायक है।

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी का आभार

मुख्यमंत्री तमांग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे महाकुम्भ 2025 का हिस्सा बनने और त्रिवेणी संगम में स्नान करने का अवसर प्रदान किया।

सिक्किम से 135 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भी लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री तमांग के साथ सिक्किम से आए 135 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भी महाकुम्भ में भाग लिया और संगम में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। उन्होंने प्रयागराज प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा अन्य अधिकारियों का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। मुख्यमंत्री तमांग ने त्रिवेणी संगम के पवित्र जल से आशीर्वाद लेकर समस्त देशवासियों के लिए धर्म, शांति और सद्भाव की कामना की।

संवाददाता : रमण श्रीवास्तव

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us

Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion