Breaking News
5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री ने किया मेक इन हरियाणा पॉलिसी को लॉन्च, पहले ही दिन 1 लाख 10 हजार करोड़ के हुए एमओयू     मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 312 ईआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी     मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुग्राम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस2026 के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यव्यापी योग अभ्यास अभियान का किया शुभारंभ     पटना में 21 जून को जदयू की अहम संगठनात्मक बैठक, कई स्तरों पर होगा मंथन राजीव रंजन प्रसाद     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पत्रकारों को दी बड़ी सौगात, 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर का शिलान्यास    

नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन मंदिर में दिव्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में सपरिवार पहुंचे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी

नवी मुंबई के खारघर में स्थित यह भव्य श्री श्री राधा मदनमोहन जी मंदिर लगभग 12 सालों के निर्माण के बाद तैयार हुआ है। सूत्रों की मानें तो यह मंदिर करीब ₹170 करोड़ की लागत से कुल 9 एकड़ भूमि पर बनाया गया है जिसे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर माना जा रहा है।
News

2025-01-15 14:50:37

खारघर : खारघर में निर्मित अत्यंत भव्य इस्कॉन मंदिर में दिव्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद जनसेवक गोपाल शेट्टी ने सपरिवार उपस्थिति दर्ज कराई । नवी मुंबई के खारघर में स्थित यह भव्य श्री श्री राधा मदनमोहन जी मंदिर , लगभग 12 सालों के निर्माण के बाद तैयार हुआ है। सूत्रों की मानें तो यह मंदिर करीब ₹170 करोड़ की लागत से कुल 9 एकड़ भूमि पर बनाया गया है जिसे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर माना जा रहा है। यह पूरी तरह से सफेद संगमरमर से निर्मित है। इस मंदिर के हॉल में भगवान कृष्ण की लीलाओं को 3डी तस्वीरों के जरिए दिखाया गया है। इसे अत्याधुनिक निर्माण शैली के साथ तैयार किया गया है। मीडिया से बात करते हुए पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने कहा कि इस्कॉन के अनुयायियों के लिए यह मंदिर एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र बनेगा। इसकी भव्यता और धार्मिक महत्व इसे विशेष बनाता है। यह मंदिर न केवल आध्यात्मिकता का प्रतीक है, बल्कि यह क्षेत्र के विकास और सांस्कृतिक धरोहर को भी बढ़ावा देगा। स्थानीय निवासियों सहित सभी कृष्ण भक्तों के लिए यह एक अद्भुत पूजनीय स्थल होगा।

संवाददाता : अमित मिश्रा

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us

Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion