Breaking News
5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री ने किया मेक इन हरियाणा पॉलिसी को लॉन्च, पहले ही दिन 1 लाख 10 हजार करोड़ के हुए एमओयू     मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 312 ईआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी     मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुग्राम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस2026 के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यव्यापी योग अभ्यास अभियान का किया शुभारंभ     पटना में 21 जून को जदयू की अहम संगठनात्मक बैठक, कई स्तरों पर होगा मंथन राजीव रंजन प्रसाद     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पत्रकारों को दी बड़ी सौगात, 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर का शिलान्यास    

सर्दी में होने वाले कब्ज और खट्टी डकार से तुरंत दिलाएगा राहत

खट्टी डकार और कब्ज से पाए ऐसे छुटकारा
News

2023-11-27 16:55:33

खट्टी डकार का मतलब है कि आपकी पेट में गड़बड़ी है. यह प्रॉब्लम किसी व्यक्ति को तब होती है जब वह ओवर इटिंग कर ले या फिर जल्दी-जल्दी खाने के कारण भी कुछ लोगों को खट्टी डकार की शिकायत होती है. खट्टी डकार अपच के कारण भी होता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपच धूम्रपान, स्ट्रेस, कोल्ड ड्रिंक, शराब पीने के कारण खट्टी डकार, पेट और सीने में जलन, उल्टी, पेट फूलने की समस्या, गले में दर्द और जलन की परेशानी होती है. ऐसे में इलाज करना बेहद जरूरी है. आज आपको बताएंगे सर्दियों में खट्टी डकार और कब्ज की समस्या से कैसे छुटकारा पा सकते हैं.

खट्टी डकार और कब्ज से पाए ऐसे छुटकारा

सुबह उठते ही खट्टी डकार या कब्ज की समस्या होती है तो तुरंत एक गिलास पानी में नींबू डालकर पिएं. इसमें आप एक चुटकी नमक भी मिला सकते हैं. इससे आपके पेट को तुरंत आराम मिलेगा.

सौंफ और मिश्री

अगर रात के वक्त खट्टी डकार की समस्या से जूझ रहे हैं तो नींबू पानी और दही बिल्कुल न खाएं. इससे आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है. रात के वक्त कट्टी डकार आने पर मिश्री और सौंफ को साथ में खा सकते हैं. इससे तुरंत राहत मिलेगी. सौंफ पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है. इससे एसिडिटी और गैस की समस्या से निजात मिलता है. मिश्री खाने से पेट ठंडा रहता है.

काला नमक

काली नमक खाने से पाचन तंत्र एकदम सही रहता है. खट्टी डकार आने पर काला नमक और जीरे को साथ में मिलाकर खाने से तुरंत राहत मिलती है. अगर आपको अक्सर खट्टी डकार की दिक्कत होती है तो 100 ग्राम जीरे को तवा पर ठीक से भूल लें और उसे अच्छे तरीके से पीस लें फिर एक गिलास पानी लें इसमें दोनों को मिला लें. इसे पीने से तुरंत आराम मिलेगा.

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us

Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion