सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

गीता धामी ने कहा- लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का मंच बनेगा उत्तरायणी कौथिक महोत्सव
News

2026-02-06 16:43:46

देहरादून/ भव्य खबर/ रमण श्रीवास्तव। सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में फाउंडेशन की संयोजिका गीता धामी ने उत्तरायणी कौथिक महोत्सवझ्-2026 के संबंध में आज प्रेस क्लब, देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर महोत्सव की संपूर्ण रूपरेखा, उद्देश्य एवं कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। 05 से 08 फरवरी तक परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित होने वाला यह चार दिवसीय महोत्सव उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराओं, लोककला और लोकजीवन को समर्पित है। उन्होंने कहा इस महोत्सव के माध्यम से प्रदेश के प्रेरणादायी व्यक्तियों को ह्यनंदाशिखर सम्मानह्ण से सम्मानित किया जाएगा तथा 13 जनपदों से आए कारीगरों, शिल्पकारों, किसानों, लोक कलाकारों एवं स्वयं सहायता समूहों को एक सशक्त मंच मिलेगा।

महोत्सव की शुरूआत कल प्रात: 11 बजे परेड ग्राउंड, देहरादून से निकलने वाली एक दिव्य एवं भव्य शोभायात्रा से होगी। इस शोभायात्रा में मां नंदा देवी एवं गोलज्यू महाराज जी के साथ अन्य देवी-देवताओं की डोलियाँ, ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊँनी, गोखार्ली व पंजाबी वेशभूषा में लोकसंस्कृति का अनुपम दृश्य प्रस्तुत होगा। चार दिवसीय महोत्सव के दौरान देश-प्रदेश का नाम रोशन करने वाले सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों की प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इनमें नरेन्द्र सिंह नेगी, पवनदीप राजन, ललित मोहन जोशी, बी.के. सामंत, सौरभ मैठाणी, गोविंद दिगारी, खुशी जोशी, इंदर आर्या एवं रेशमा शाह सहित अनेक प्रतिष्ठित कलाकार सहभागिता करेंगे।

वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की भावना को मजबूती देने वाला यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों को आने वाली पीढ़ियों से जोड़ने का एक प्रयास है। इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित पत्रकार साथियों को भी सादर आमंत्रित किया कि वे इस भव्य सांस्कृतिक महोत्सव में सहभागिता करें और उत्तराखंड की समृद्ध लोकविरासत को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। देवभूमि उत्तराखंड की समस्त जनता एवं संस्कृति प्रेमियों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और हमारी लोकविरासत को जीवंत बनाए रखने में सहभागी बनें। प्रेसवार्ता में दायित्वधारी राज्यमंत्री गीताराम गौड़ आदि उपस्थित थे ।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion