मुख्यमंत्री सैनी ने नारायणगढ़ के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की राशि देने की घोषणा की

नारायणगढ़ में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 5 करोड़
News

2026-07-01 19:38:03

अंबाला/ भव्य खबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को जिला अंबाला के नारायणगढ़ की अनाजमंडी में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए अनेक घोषणाएं की तथा विकास कार्यों एवं सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की। नारायणगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विधायक शैली चौधरी और पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए अलग-अलग मांग पत्र रखा। इस पर मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में स्केटिंग ट्रैक बनवाने की घोषणा की। गांव लखनौरा से गांव खानपुर लुबाना तक सड़क बनवाने, गांव पजंलासा से अहमदपुर तक सड़क बनवाने तथा नारायणगढ़ अनाजमंडी के सामने सनातन मैदान बनवाने, शहजादपुर में सीवरेज ट्रीटमेंन्ट प्लांट स्थापित करने, लौटो से डुमावाला तक सड़क व मारकंडा नदी पर पुल की फिजिबलिटी चैक करवाकर बनवाने, गांव कड़ासन में फ्लाईओवर के लिए एनएचएआई से फिजिबलिटी चैक करवाकर बनवाने, राजकीय महिला आईटीआई हुसैनी मार्ग के लिए भूमि उपलब्ध होने पर भवन बनवाने, नारायणगढ़ व शहजादपुर में डिजीटल लाइब्रेरी खोले जाने बारे घोषणाएं की। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव, विधायक शैली चौधरी, स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ. आरएस ढिल्लो, पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण व गणमान्य मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion