Breaking News
5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री ने किया मेक इन हरियाणा पॉलिसी को लॉन्च, पहले ही दिन 1 लाख 10 हजार करोड़ के हुए एमओयू     मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 312 ईआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी     मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुग्राम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस2026 के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यव्यापी योग अभ्यास अभियान का किया शुभारंभ     पटना में 21 जून को जदयू की अहम संगठनात्मक बैठक, कई स्तरों पर होगा मंथन राजीव रंजन प्रसाद     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पत्रकारों को दी बड़ी सौगात, 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर का शिलान्यास    

सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है।

15 अप्रैल को सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे ।
News

2026-04-14 18:07:18

पटना/ भव्य खबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीजेपी के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही बिहार को बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। आपको बता दे कि सम्राट चौधरी बुधवार, 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे । बिहार के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में भारतीय जनता पार्टी के सबसे चर्चित नेताओं में शामिल सम्राट चौधरी राज्य की नीतीश कुमार की सरकार में सन 2024 में पहली बार और 2025 में दूसरी बार उप मुख्यमंत्री बनाए गए थे । बिहार की राजनीति के सभी ध्रुवों की सियासत के अनुभवी सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी। बाद में वे जनता दल यूनाईटेड और फिर भारतीय जनता पार्टी में पहुंचे । मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार में 16 जनवरी 1968 को मुंगेर जिले के लखनपुर गांव में जन्मे 58 वर्षीय सम्राट के पिता शकुनी चौधरी बिहार के जानेमाने समाजवादी नेता थे और केंद्रीय मंत्री भी रहे थे । सम्राट चौधरी को राकेश कुमार के नाम से भी जाना जाता है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us

Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion