2026-04-25 17:50:18
नोएडा/ भव्य खबर। सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नोएडा में एक नई और विशेष पहल की शुरुआत हुई है। सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास, सेक्टर-2 में “Six Sigma IAS” कोचिंग एकेडमी का आज औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस संस्थान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसकी स्थापना सेवानिवृत्त IAS अधिकारियों के एक समूह द्वारा की गई है।
परिणाम-केंद्रित तैयारी पर जोर
संस्थान की संस्थापक डॉ. शिखा दरबारी ने शुभारंभ के अवसर पर बताया कि ‘Six Sigma’ का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा के लिए केवल पढ़ाना ही नहीं, बल्कि उन्हें परिणाम-केंद्रित (Result-oriented) तैयारी कराना है। उन्होंने कहा कि संस्थान Dream, Dare and Deliver के मिशन पर काम करेगा। यहाँ छात्रों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ एक सुव्यवस्थित और तकनीकी दृष्टिकोण प्रदान किया जाएगा, जिसमें पूर्व सिविल सर्वेंट्स खुद अपना अनुभव साझा करेंगे।
आधुनिक सुविधाएं और अनुभवी शिक्षक
एकेडमी को छात्रों की सुविधा के अनुसार तैयार किया गया है। यहाँ आधुनिक सिटिंग अरेंजमेंट के साथ-साथ ऑनलाइन लाइव क्लासेज़ की भी सुविधा है, ताकि दूर-दराज के छात्र भी इसका लाभ उठा सकें। संस्थान ने अनुभवी और परिणाम-उन्मुख शिक्षकों की एक टीम जोड़ी है, जो प्रत्येक छात्र पर व्यक्तिगत ध्यान देकर उन्हें पहले ही प्रयास में सफलता दिलाने का लक्ष्य रखेंगे।
सादे समारोह में हुआ उद्घाटन
एकेडमी का शुभारंभ एक गरिमामय और सादे समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से की गई, जिसके बाद फीता काटकर संस्थान का औपचारिक उद्घाटन हुआ। इस दौरान संस्थान के संस्थापक, शिक्षक और कई छात्र मौजूद रहे। एकेडमी का मानना है कि सही रणनीति और समकालीन परीक्षा पैटर्न की गहरी समझ के जरिए ही छात्रों की क्षमता को निखारा जा सकता है।