2026-03-31 12:06:09
नई दिल्ली/ भव्य खबर । मुंगेर के होनहार युवक कुमार सत्यप्रियदर्शी सुपुत्र प्रोफेसर ओम प्रकाश सहाय गोपालन ने यूपीपीएससी में सफलता प्राप्त कर असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से बी.टेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद लगातार मेहनत और लगन के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। उनका अंतिम लक्ष्य यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर आईएएस बनना है, जिसके लिए वे पूरे समर्पण, उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उनके पिता मुंगेर विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के सेवानिवृत्त डीन रहे हैं, जबकि माता एक गृहिणी हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि उनके सभी छह भाई-बहनों ने मुंगेर का नाम रोशन किया है—एक आईटी कंपनी में सीनियर मैनेजर है, एक सुप्रीम कोर्ट में वकील, एक डॉक्टर और एक पत्रकार है, वहीं उनके छोटे भाई एम्स से डॉक्टर हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, धैर्य, परिवार के आशीर्वाद तथा अपनी दिवंगत दादी सहित सभी बड़ों के मार्गदर्शन को दिया है।