हरियाणा विज़न 2047 अपराध नियंत्रण, तकनीकी सशक्त पुलिस और सामाजिक विकास पर नायब सरकार का जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विज़न 2047 के तहत सेवा, पुलिस और जेल विभाग के शॉर्ट टर्म एक्शन प्लान की विस्तृत समीक्षा की।
News

2026-04-30 01:04:35

चंडीगढ़ / भव्य खबर । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विज़न 2047 के तहत सेवा, पुलिस और जेल विभाग के शॉर्ट टर्म एक्शन प्लान की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने योजनाओं को और प्रभावी बनाने के लिए कई अहम सुझाव दिए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर काबू पाने के लिए पुलिस को नवीनतम तकनीकों से लैस किया जाएगा। साथ ही पुलिस कर्मियों की क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण (कैपेसिटी बिल्डिंग) पर जोर दिया जाएगा, ताकि वे हर परिस्थिति में दक्षता के साथ कार्य कर सकें। उन्होंने पुलिस को “जनता का मित्र” बनकर काम करने की भी सलाह दी।

साइबर क्राइम पर सख्ती से रोक लगाने के लिए व्यापक स्तर पर काम करने की योजना है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि क्राइम सेल में बैंक कर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि किसी भी धोखाधड़ी की सूचना मिलते ही संबंधित बैंक खाते को तुरंत फ्रीज किया जा सके। इसके अलावा डायल 112 सेवा को और मजबूत करने के लिए नए वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात में काम करने वाली महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाने की योजना भी बनाई जाएगी, जिसमें महिलाएं पोर्टल के माध्यम से पुलिस को जानकारी दे सकेंगी। बाल सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाने और काउंसलर नियुक्त करने की भी बात कही गई।

जेल सुधार के तहत फतेहाबाद में नई जेल का निर्माण कार्य 40 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि पंचकूला और चरखी दादरी में भी नई जेलें बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने जेलों में कैदियों के लिए वोकेशनल प्रशिक्षण की व्यवस्था करने पर जोर दिया, ताकि रिहाई के बाद वे आत्मनिर्भर बन सकें।

सामाजिक विकास पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी उन्मूलन के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जमीनी स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तकनीकी और उद्यमिता आधारित शिक्षा दी जाएगी, जबकि महिलाओं को ड्रोन प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लिए फरीदाबाद और रोहतक में छह नए छात्रावास बनाए जाएंगे तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए सिटीजन क्लब स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक विकास ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है, और इसी दिशा में सरकार व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion