Breaking News
5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री ने किया मेक इन हरियाणा पॉलिसी को लॉन्च, पहले ही दिन 1 लाख 10 हजार करोड़ के हुए एमओयू     मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 312 ईआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी     मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुग्राम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस2026 के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यव्यापी योग अभ्यास अभियान का किया शुभारंभ     पटना में 21 जून को जदयू की अहम संगठनात्मक बैठक, कई स्तरों पर होगा मंथन राजीव रंजन प्रसाद     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पत्रकारों को दी बड़ी सौगात, 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर का शिलान्यास    

जीकेसी कायस्थ समाज 1000 महिला लीडर तैयार करेगा, कुटीर उद्योग से जोड़ेगा

2029 के विधानसभा चुनाव में 29 सीटों पर दावेदारी करेगा समाज
News

2026-04-05 15:17:18

पटना/ भव्य खबर । कायस्थ समाज पूरे देश में एक हजार सक्षम महिला लीडर तैयार करेगा। साथ ही सभी को कुटीर उद्योग से जोड़ा जाएगा। उन्हें रोजमर्रा की इस्तेमाल वाली चीजों की इंडस्ट्री लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा और आर्थिक रूप से सबल बनाया जाएगा। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस संस्था की 26 देशों में शाखाएं हैं। संस्था के ग्लोबल चेयरमैन राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि समाज की महिलाएं गो ग्रीन अभियान के तहत हरियाली, वैकल्पिक ऊर्जा, जीवाश्म ऊर्जा, बायो इनर्जी, सोलर पावर जैसे क्षेत्र में काम कर रही हैं। 2029 के चुनाव में समाज की महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी। राजीव रंजन ने बिहार की 29 विधानसभा सीटों पर कायस्थ समाज की दावेदारी जताई। बैठक में प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, मेजर जनरल अनुज कुमार माथुर, प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, धनंजय प्रसाद, नवीन कुमार, डॉ. आदित्य नाथ, गिरीश माथुर, सपना वर्मा, श्वेतांक, अवनीश, डॉ. नम्रता आनंद, राजेश डब्ल्यू ने भी विचार रखे।

रोजगार के लिए फैसिलिटेटर की भूमिका निभाएगा संगठन : ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस

कायस्थ कॉन्फ्रेंस रोजगार देने और करने वालों के बीच फैसिलिटेटर-की भूमिका निभाएगा। चित्रांस चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जरिए काम हो रहा है। मेट्रोमोनियल वाट्सएप ग्रुप के जरिए शादी-विवाह योग्य समाज के युवक-युवतियों की शादी में सहयोग कर रहा है। जल्द ही इसे पोर्टल के रूप में बदलने की योजना है।

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस : 26 देशों में हैं शाखाएं

भारत, नेपाल, श्रीलंका, यूएई, सउदी अरब, कुवैत, सिंगापुर, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूएस, कनाडा, मेक्सिको, ब्राजील, अर्जेंटीना, घाना, दक्षिण अफ्रीका, मॉरीशस, इंग्लैंड, बेल्जियम, फ्रांस, नार्वे, स्वीडन, जर्मनी, ऑस्ट्रिया और जापान में संगठन की शाखाएं हैं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us

Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion