मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पत्रकारों को दी बड़ी सौगात, 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर का शिलान्यास

हल्द्वानी में किया अत्याधुनिक मीडिया सेंटर भवन का लोकार्पण, DG सूचना बंशीधर भी रहे मौजूद
News

2026-05-25 19:36:11

हल्द्वानी / भव्य खबर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हल्द्वानी में 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर का शिलान्यास उत्तराखण्ड की पत्रकारिता के लिए एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है। यह मीडिया सेंटर केवल एक भवन नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा। प्रस्तावित मीडिया सेंटर में आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, डिजिटल स्टूडियो, हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा, समृद्ध लाइब्रेरी, कैंटीन तथा दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों के लिए गेस्ट रूम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके निर्माण के बाद कुमाऊँ मंडल के पत्रकारों को कई कार्यों के लिए देहरादून पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर पत्रकार कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सरकार पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को लेकर लगातार गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पत्रकार कल्याण कोष की राशि बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी गई है, ताकि आकस्मिक निधन अथवा गंभीर बीमारी की स्थिति में पत्रकार परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि अधिस्वीकृत पत्रकारों एवं उनके आश्रितों के लिए 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा लागू की गई है। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन भी प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से युक्त यह मीडिया सेंटर पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराएगा और उत्तराखण्ड में पारदर्शी, प्रभावी तथा सशक्त पत्रकारिता को नई दिशा देगा। साथ ही हल्द्वानी को कुमाऊँ के प्रमुख मीडिया हब के रूप में नई पहचान मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए हर माह 2100 रुपये की सहायता दी जा रही है और यह जनहितकारी कार्य सरकार बनने के पहले वर्ष में ही शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब में महिलाओं को सहायता राशि देने की घोषणा तो की गई, लेकिन अब तक एक रुपया भी महिलाओं के खातों में नहीं पहुंचा, जबकि पंजाब सरकार अपना कार्यकाल लगभग पूरा कर चुकी है। गुरुग्राम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुनक नहर से सीधे गुरुग्राम और नूंह तक पाइपलाइन परियोजना के जरिए जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए लगभग दो हजार करोड़ रुपये के टेंडर की तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही लो लाइन एरिया में एसटीपी बनाकर सोहना क्षेत्र के माध्यम से जल प्रबंधन की योजना पर भी कार्य किया जाएगा। एसवाईएल मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर चर्चा की है। कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि युवा पीढ़ी का इससे कोई जुड़ाव व लेना देना नहीं है और ऐसे आधारहीन आशय की कोई उम्र नहीं होती। वह स्वयं युवाओं से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होते हैं और उनकी समस्याओं के निदान के लिए संबंधित को निर्देश दिए जाते हैं। मुख्यमंत्री के निजी जीवन पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने बच्चों से सप्ताह में बमुश्किल एक या दो बार मिल पाते हैं। बीते दिनों बेटी ने वृंदावन जाने की इच्छा व्यक्त की। योजना बन गयी और सपरिवार दर्शन की तैयारी भी हो गयी। इसी बीच जरूरी बैठक आने के कारण परिजनों को समय नहीं दे पाए।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion