लाडवा में गरजे सीएम नायब सिंह सैनी, बोले अब बंगाल बनेगा विकसित बंगाल

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस को सेवा और संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. लाडवा के शिवाला रामकुंडी में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने बंगाल चुनाव परिणाम सहित अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष को घेरा.
News

2026-05-05 18:17:59

कुरुक्षेत्र/ भव्य खबर । कुरुक्षेत्र में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस को सेवा और संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. लाडवा के शिवाला रामकुंडी में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने बंगाल चुनाव परिणाम सहित अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष को घेरा.

रक्तदाताओं का सीएम ने किया सम्मान: कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया. साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की. उन्होंने युवाओं को समाज सेवा के ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी और उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए हवन-यज्ञ में पूर्ण आहुति दी. कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने बंगाल चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, वहां विकास कार्यों में बाधाएं डाली गईं और कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर रही. भाजपा की जीत विकास की जीत है. अब बंगाल बदलाव की ओर बढ़ेगा. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, जनता ने उनकी नीतियों को नकार दिया है, लेकिन विपक्ष अब भी अहंकार में डूबा हुआ है. इन दलों ने हमेशा संविधान का अपमान किया और जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाई.अब बंगाल ‘विकसित बंगाल’ बनने की ओर अग्रसर होगा, जहां युवाओं को रोजगार और नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिलेगा.

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion