Breaking News
5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री ने किया मेक इन हरियाणा पॉलिसी को लॉन्च, पहले ही दिन 1 लाख 10 हजार करोड़ के हुए एमओयू     मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 312 ईआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी     मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुग्राम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस2026 के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यव्यापी योग अभ्यास अभियान का किया शुभारंभ     पटना में 21 जून को जदयू की अहम संगठनात्मक बैठक, कई स्तरों पर होगा मंथन राजीव रंजन प्रसाद     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पत्रकारों को दी बड़ी सौगात, 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर का शिलान्यास    

थापर पर पांच साल का लगा प्रतिबंध

News

2022-10-06 10:32:54

बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को कोष की हेराफेरी और कंपनी के वित्तीय ब्योरे की गलत जानकारी देने के मामले में सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के पूर्व चेयरमैन गौतम थापर और तीन अन्य इकाइयों पर पांच साल के लिये पाबंदी समेत जुर्माना लगाया। इसके अलावा, तीन अन्य व्यक्तियों... कंपनी के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) वीआर वेंकटेश और दो पूर्व निदेशकों माधव आचार्य तथा बी हरिहरन पर छह महीने से लेकर तीन साल तक की अवधि के लिये प्रतिबंध लगाया गया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के 248-पृष्ठ के आदेश के अनुसार, मामले में कुल 11 इकाइयों को दंडित किया है। अन्य इकाइयां के एन नीलकांत, अतुल गुलाटी, आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड और इंडसइंड बैंक हैं। नियामक ने मामले में 11 इकाइयों पर कुल 30.15 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सेबी ने कहा कि उसने गौतम थापर, अवंता होल्डिंग्स, एक्शन ग्लोबल और सोलारिस इंडस्ट्रियल केमिकल्स को प्रतिभूति बाजारों से पांच साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया है।

थापर पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि तीन अन्य इकाइयों पर 5-5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा, नीलकांत पर 10 लाख रुपये, गुलाटी पर पांच लाख रुपये और आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड और इंडसइंड बैंक पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us

Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion