विशेष सत्र में विधानसभा अध्यक्ष ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कामना की

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहां कि विज का सार्वजनिक जीवन में सक्रिय योगदान और उनकी ऊर्जा हमेशा प्रेरणादायक रही है
News

2026-04-28 12:45:22

चंडीगढ़ / भव्य खबर । हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान एक भावनात्मक और सकारात्मक माहौल देखने को मिला, जब राज्य के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज सदन में उपस्थित हुए। उनके आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने उनका हार्दिक स्वागत किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना व्यक्त की।

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने अपने संबोधन में कहा कि अनिल विज पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके कारण वे हाल ही में आयोजित बजट सत्र में भी भाग नहीं ले सके थे। ऐसे में विशेष सत्र में उनकी उपस्थिति न केवल सदन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह उनके स्वास्थ्य में सुधार का भी सकारात्मक संकेत है।

उन्होंने कहा कि विज का सार्वजनिक जीवन में सक्रिय योगदान और उनकी ऊर्जा हमेशा प्रेरणादायक रही है। उनके स्वस्थ होकर पुनः सदन में लौटने से न केवल सरकार के कामकाज को मजबूती मिलेगी, बल्कि यह अन्य सदस्यों के लिए भी उत्साहवर्धक है।

सदन में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी मंत्री अनिल विज के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं और उनके शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की। यह अवसर राजनीतिक गतिविधियों से परे मानवीय संवेदनाओं और आपसी सम्मान का प्रतीक बनकर उभरा।

विशेष सत्र के दौरान इस तरह का आत्मीय वातावरण यह दर्शाता है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं में व्यक्तिगत संबंध और मानवीय भावनाएं भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती हैं जितनी कि नीतिगत चर्चाएं और निर्णय।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion