2026-04-12 17:51:45
नोएडा/ भव्य खबर । संतुष्टि सेवा फाउंडेशन द्वारा एनईए आडिटोरियम सेक्टर 6, नोएडा में आयोजित भव्य बोडी बिल्डिंग व फिटनेस चैंपियनशिप का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष बिमला बाथम, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, टी.एन. गोविल, डॉ. वी.के. गुप्ता, समाजसेवी डी.पी. गोयल, सुधीर चंद्र पोरवाल, राज कुमार गर्ग, सपा नेता गौरव सिंघल, विपिन अग्रवाल, युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, एडवोकेट मनोज गुप्ता, शैलेंद्र बरनवाल, बजरंग लाल, राजेंद्र गर्ग, अनिल गोयल एवं मुकुल बाजपेई ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। संस्था के अध्यक्ष नवीन पोरवाल, उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पोरवाल, महासचिव शशांक गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी सुरेंद्र गर्ग, हीरालाल गुप्ता, तुषार गुप्ता, उदय सिंह, वीरेश पाल एवं अनुज ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संतुष्ट सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठा है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं में जागरूकता आयेगी। श्री बाली ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से प्रेरणा लेने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्रीमती रश्मि गुप्ता, राधा कृष्ण गर्ग, सत्यनारायण गोयल, बबलू पोरवाल, संजय गोयल, राजू पोरवाल, एन.पी. सिंह, एम.पी. सिंह, तुषार गोयल एवं उपस्थित मीडिया बंधुओं ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल, सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस चैंपियनशिप में लगभग 140 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीनियर बॉडीबिल्डिंग ओवरऑल चैंपियनशिप में मोनू गुर्जर (फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश) विजेता रहे, जबकि मेंस फिजिक आवरआल चैंपियनशिप में लक्ष्य (झज्जर, हरियाणा) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया। बॉडीबिल्डिंग सीनियर कैटेगरी में ध्रुव गुप्ता (कोलकाता) प्रथम, योगेश यादव (दिल्ली) द्वितीय एवं अनुज (हरियाणा) तृतीय स्थान पर रहे। पावरलिफ्टिंग (मेंस) में सौरव कपासिया (बल्लभगढ़) विजेता रहे, वहीं महिला वेटलिफ्टिंग में कशिश (बागपत) प्रथम, राखी (बागपत) द्वितीय एवं पूनम (गुड़गांव) तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम आरंभ होते ही सभागार में अपार जनसमूह उमड़ पड़ा और पूरा हॉल खचाखच भर गया, जिससे आयोजन की लोकप्रियता एवं सफलता का स्पष्ट आभास हुआ। अंत में संस्था के अध्यक्ष नवीन पोरवाल ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु एंकर अभिषेक सहित सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, मीडिया बंधुओं एवं अपनी टीम के सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संतुष्टि सेवा फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक एवं भव्य आयोजनों के माध्यम से युवाओं को सही दिशा एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता रहेगा।