Breaking News
5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री ने किया मेक इन हरियाणा पॉलिसी को लॉन्च, पहले ही दिन 1 लाख 10 हजार करोड़ के हुए एमओयू     मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 312 ईआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी     मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुग्राम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस2026 के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यव्यापी योग अभ्यास अभियान का किया शुभारंभ     पटना में 21 जून को जदयू की अहम संगठनात्मक बैठक, कई स्तरों पर होगा मंथन राजीव रंजन प्रसाद     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पत्रकारों को दी बड़ी सौगात, 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर का शिलान्यास    

Breaking News
5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री ने किया मेक इन हरियाणा पॉलिसी को लॉन्च, पहले ही दिन 1 लाख 10 हजार करोड़ के हुए एमओयू     मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 312 ईआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी     मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुग्राम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस2026 के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यव्यापी योग अभ्यास अभियान का किया शुभारंभ     पटना में 21 जून को जदयू की अहम संगठनात्मक बैठक, कई स्तरों पर होगा मंथन राजीव रंजन प्रसाद     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पत्रकारों को दी बड़ी सौगात, 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर का शिलान्यास    

मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुग्राम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस2026 के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यव्यापी योग अभ्यास अभियान का किया शुभारंभ

‘योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा’ अभियान को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान : मुख्यमंत्री
News

2026-06-01 21:05:53

गुरुग्राम / भव्य खबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि भारत की महान सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है, जिसने हजारों वर्षों से मानवता को संतुलित, स्वस्थ और आध्यात्मिक जीवन की राह दिखाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने योग को विश्व पटल पर स्थापित किया और आज पूरी दुनिया इसे अपना रही है। योग हमारे ऋषि-मुनियों और साधकों की अमूल्य देन है, जिसका वैश्विक स्तर पर सम्मान और अभिनंदन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सोमवार को गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यव्यापी योग अभ्यास अभियान के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित योग साधकों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, नलवा के विधायक रणबीर पनिहार उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ करने उपरांत अपने संबोधन में कहा कि योग किसी धर्म या संप्रदाय से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि मानवता की एक वैज्ञानिक और आध्यात्मिक धरोहर है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में रखे गए प्रस्ताव को रिकॉर्ड 177 देशों का समर्थन मिला और 21 जून, 2015 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। तब से योग का वैश्विक विस्तार निरंतर बढ़ रहा है और करोड़ों लोग इससे जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि खेलेगा भारत तो खिलेगा भारत और योग की डोज, आधा घंटा रोज जैसे संदेश आज के समय की आवश्यकता हैं। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर हम स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवन जी सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने इस वर्ष 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य और व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। 1 जून से 21 जून तक प्रदेशभर में जिला, उपमंडल, ब्लॉक, वार्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 21 जून को पंचकूला में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ है, जो आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। आधुनिक जीवनशैली ने जहां अनेक सुविधाएं प्रदान की हैं, वहीं तनाव, अनिद्रा, अनियमित खान-पान और मानसिक अशांति जैसी समस्याएं भी बढ़ी हैं। ऐसे समय में योग शरीर को निरोगी, मन को स्थिर और जीवन को संतुलित बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार की थीम ‘योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा’ है। प्रदेश के युवाओं को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से योग को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे 21 जून तक आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा हरियाणा को देश का सबसे स्वस्थ, जागरूक और खुशहाल राज्य बनाने के संकल्प में सहभागी बनें। इस अवसर पर हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने विभिन्न योग क्रियाओं के लाभ बताते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह तथा हज़ारो योग साधकों को सामूहिक योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, मंडलायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता, सीपी शिवास कविराज, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, योग प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion