यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, प्रेम मंदिर के संस्थापक जगद्‌गुरु कृपालु महाराज की बेटी की मौत, अन्य की हालत गंभीर

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में जगद्‌गुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई। वहीं, दो बेटियां डॉ. कृष्णा त्रिपाठी और डॉ. श्यामा त्रिपाठी की हालत गंभीर बताई जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
News

2024-11-24 19:43:18

नई दिल्ली : प्रेम मंदिर वृंदावन और भक्ति धाम मनगढ़ कुंडा के संस्थपाक जगद्गुरु कृपालु महाराज जी का परिवार हादसे का शिकार हो गया। इसमें उनकी बड़ी बेटी विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई। वहीं अन्य बेटियों श्यामा त्रिपाठी, कृष्णा त्रिपाठी समेत परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि महाराज की तीनों बेटियां सिंगापुर जाने के लिए जेवर एयरपोर्ट के लिए निकलीं थीं। हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर 0 पॉइंट से 8 किलोमीटर के बोर्ड के पास हुआ। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ है। रविवार की सुबह करीब साढ़े बजे आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक कैंटर ने दो कार सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार और ट्रक के बीच यह हादसा एक्सप्रेस-वे पर 8 किलोमीटर के बोर्ड के पास आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

बड़ी बेटी विशाखा त्रिपाठी की मौत

ताजा अपडे के मुताबिक तीनों बहनें सिंगापुर जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट की ओर जा रही थीं। थाना दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर 8 किलोमीटर बोर्ड के पास एक कैंटर ने उनकी इनोवा हाय क्रॉस और टोयोटा कैमरी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती ले जाया गया। यहां से दिल्ली के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। जगद्‌गुरु कृपालु महाराज की बेटी डॉ. श्यामा त्रिपाठी और डॉ. कृष्णा त्रिपाठी की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। इनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। मृतक डॉ. विशाखा त्रिपाठी की उम्र 65 साल है।

वृंदावन में होगा अंतिम संस्कार

जगद्गुरु कृपालु परिषद ने एक शोक संदेश जारी किया है। संदेश में कहा गया है कि अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि भक्ति धाम की अध्यक्ष डॉ. विशाखा त्रिपाठी का दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया है, उनका अंतिम संस्कार वृंदावन में किया जाएगा। वहीं, स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि दुर्घटना का कारण कैंटर चालक की लापरवाही हो सकती है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion