हरियाणा में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान

चंडीगढ़ में हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगम, नगर परिषद और पालिका चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है।
News

2026-04-13 15:20:40

चंडीगढ़/ भव्य खबर ।चंडीगढ़ में हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगम, नगर परिषद और पालिका चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। राज्य चुनाव आयुक्त दविंदर कल्याण ने पत्रकार वार्ता में चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर दिन निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है। आयोग के अनुसार, हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में चुनाव कराए जाएंगे। इसके साथ ही पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत जिला परिषद के उपचुनाव भी इन्हीं तिथियों के साथ संपन्न होंगे। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होकर 25 अप्रैल तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 27 अप्रैल को की जाएगी। उम्मीदवार 28 अप्रैल तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे और इसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन भी किया जाएगा। मतदान 10 मई को होगा। यदि किसी कारणवश पुनः मतदान (री-पोलिंग) की आवश्यकता पड़ती है, तो वह 12 मई को कराया जाएगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 13 मई को की जाएगी। चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion