इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अड्डे पर इमरजेंसी घोषित

इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 के साथ बड़ा हादसा टल गया. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 10:39 बजे फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई. बोइंग 737 के इस विमान में कुल 160 यात्री सवार थे.
News

2026-03-28 13:29:03

नई दिल्ली/ भव्य खबर/ रमण श्रीवास्तव। राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रहे इंडिगो के एक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली. विमान के पायलट ने इंजन फेल होने की आशंका जताते हुए एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से तत्काल लैंडिंग की अनुमति मांगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए हवाई अड्डे पर इमरजेंसी घोषित कर दिया गया. हालांकि, पायलट की सूझबूझ से विमान को रनवे संख्या 28 पर सुरक्षित उतार लिया गया है. इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 के साथ बड़ा हादसा टल गया. बताया जा रहा है कि विमान के इंजन में तकनीकी खराबी (इंजन फेल) आने के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 10:39 बजे फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई. बोइंग 737 के इस विमान में कुल 160 यात्री सवार थे. पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए सुबह 10:59 बजे विमान को सुरक्षित रनवे पर उतार लिया. राहत की बात यह है कि सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं. फिलहाल इंजन में आई खराबी के कारणों की जांच की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या (विमान) ने विशाखापट्टनम से दिल्ली के लिए सामान्य उड़ान भरी थी. सफर के दौरान ही पायलट को विमान के एक इंजन में असामान्य कंपन और तकनीकी खराबी का आभास हुआ. एहतियात के तौर पर पायलट ने दिल्ली एटीसी को सूचित किया और प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की मांग की. जैसे ही यह सूचना मिली, हवाई अड्डा प्रशासन हरकत में आ गया. आपात स्थिति की घोषणा होते ही रनवे संख्या 28 को खाली कराया गया और वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. मानक संचालन प्रक्रिया के तहत रनवे के चारों ओर एम्बुलेंस और दमकल की गाड़ियों को तैनात कर दिया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके. हवाई अड्डे के अन्य परिचालनों को भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया. तनावपूर्ण स्थितियों के बीच, विमान दोपहर के वक्त रनवे 28 पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया.

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion