2026-04-10 14:09:43
चंडीगढ़/भव्य खबर।
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राज्य के ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में ली समीक्षा बैठक। बैठक में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अलावा अन्य बिजली निगमों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आने वाले गर्मियों के सीजन को देखते हुए तैयारी और व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक में हुई चर्चा। इसके अलावा, सरकार का फ्लैगशिप प्रोगाम- पीएम सूर्य घर योजना और अन्य मुद्दों पर भी ऊर्जा मंत्री बिजली निगमों के अधिकारियों के साथ समीक्षा ली।