दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वासुदेव घाट का संयुक्त निरीक्षण किया

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वासुदेव घाट का संयुक्त निरीक्षण किया निरीक्षण में नौका संचालन और लौह पुल की समीक्षा भी की
News

2026-04-08 12:24:47

दिल्ली भव्य खबर। 8 अप्रैल 2026 को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने यमुना बाजार स्थित वासुदेव घाट का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, नाव संचालन और बुनियादी ढांचे (आयरन ब्रिज) की तैयारियों का जायजा लिया, साथ ही अधिकारियों को मानसून से पहले कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री और LG ने यमुना किनारे विकसित किए जा रहे इस घाट की स्थिति और पुनरुद्धार कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण में बोट ऑपरेशन और लोहे के पुल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की जांच की गई।

वासुदेव घाट का निरीक्षण करते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा, हम पूरे दिल्ली प्रशासन के दृष्टिकोण से काम कर रहे हैं, हम यहां ग्रीष्म और बरसात के मौसम की चुनौतियों का आकलन करने आए हैं...मुख्यमंत्री और मैं लगातार निरीक्षण करते रहेंगे...हमें उम्मीद है कि क्रांतिकारी बदलाव न सही, तो धीरे-धीरे बदलाव होते रहेंगे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion