Breaking News
हरिद्वार के बैरागी कैंप में ‘जन जन की सरकार, धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में गरजे अमित शाह     देहरादून शहर की सुंदरता और सार्वजनिक सम्पति से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे बंशीधर तिवारी एमडीडीए, उपाध्यक्ष     बाल बाल बचे यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद, मौर्य के हेलीकॉप्टर में उठा धुआं, लखनऊ के ला मार्ट्स ग्राउंड में हुई इमरजेंसी लैंडिंग     राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया     हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव से जुड़ी स्मरणिका का किया विमोचन    

दशकों तक होगी नीतीश के योगदान की चर्चा राजीव रंजन प्रसाद

श्री प्रसाद ने कहा कि बिहार के विकास और सुशासन में नीतीश कुमार का योगदान इतना महत्वपूर्ण है कि उसकी चर्चा आने वाले दशकों तक होती रहेगी।
News

2026-03-06 18:18:26

पटना/ भव्य खबर/ रमण श्रीवास्तव । जनता दल यूनाइटेड के नेता राजीव रंजन प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आधारभूत संरचना के विकास से लेकर आम लोगों के जीवन की बेहतरी तक, नीतीश कुमार ने एक दूरदर्शी नेता के रूप में जो सोचा उसे जमीन पर उतारकर दिखाया है। श्री प्रसाद ने कहा कि बिहार के विकास और सुशासन में नीतीश कुमार का योगदान इतना महत्वपूर्ण है कि उसकी चर्चा आने वाले दशकों तक होती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला नीतीश कुमार ने स्वयं लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए इस फैसले को आत्मसात करना बहुत सहज नहीं है लेकिन नीतीश कुमार ने अपनी भावनाएं एक्स पर साझा की हैं। उन्होंने कहा कि जब एक दृढ़निश्चयी नेता के रूप में नीतीश कुमार कोई फैसला लेते हैं तो उसे अमल में भी लाते हैं और अपने निर्णय को जमीन पर उतारने की क्षमता रखते हैं। श्री प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक अनुभव और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बिहार की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था में लंबे समय तक मार्गदर्शन देती रहेगी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us

Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@bhavykhabar.com
Copyright© Bhavy Khabar
Powered by DiGital Companion