2026-02-14 15:11:00
पटना/ भव्य खबर । जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं असम प्रदेश प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि आगामी असम विधानसभा चुनाव के संबंध में असम जेडीयू के नेताओं के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाक़ात की । उन्होंने बताया कि असम प्रदेश जेडीयू के अध्यक्ष परेशनाथ के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सांगठनिक गतिविधियों एवं चुनाव संबंधी जानकारी दी । इस अवसर पर जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव विधानपार्षद अफ़ाक़ अहमद ख़ान एवं बिहार विधान परिषद में पार्टी के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह “गांधी जी भी उपस्थित थे ।